Mahindra XUV700 : SUV लेने का मन बना रहे हैं लेकिन मार्केट में इतने सारे ऑप्शन्स देखकर कंफ्यूजन हो गया है? कुछ ऐसा चाहिए जो सिर्फ दिखने में ही नहीं, परफॉर्मेंस, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में भी दूसरों से आगे हो? ऐसे में Mahindra XUV700 खुद-ब-खुद एक नाम बनकर सामने आता है। इसका बोल्ड डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन मिलकर इसे एक परफेक्ट फैमिली और एडवेंचर SUV बनाते हैं।
आज के इस ब्लॉग में हम Mahindra XUV700 के हर उस पहलू पर बात करेंगे जो इसे एक समझदारी भरा विकल्प बनाते हैं चाहे वो डिज़ाइन हो, इंजन की ताकत, फीचर्स, या फिर इसकी कीमत और EMI ऑप्शन।

लूक और डिज़ाइन
Mahindra XUV 700 का लुक देखते ही आपका मन मोहित हो जाता है। इसका फ्रंट ग्रिल बहुत ही मस्क्युलर है और Mahindra का नया लोगो इसे और भी प्रीमियम बनाता है। हेडलाइट्स में डुअल फुल LED डीआरएल्स दिए गए हैं जो रात में शानदार विज़िबिलिटी के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं। साइड प्रोफाइल में आपको 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं।
इंजन परफॉरमेंस
Mahindra XUV700 दो इंजन ऑप्शन के साथ आता है, 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन (200 PS पावर) और 2.2L डीजल इंजन (185 PS तक पावर)। इसके इंजन BS6 स्टेज 2 के साथ आते हैं और मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप हाईवे ट्रिप्स के शौकीन हैं तो डीजल वर्जन आपको शानदार माइलेज और टॉर्क देता है। वहीं पेट्रोल वर्जन शहर और हाईवे दोनों के लिए बैलेंस बना कर चलता है।
फीचर्स
महिंद्रा की XUV700 टेक्नोलॉजी के मामले में भी किसी से कम नहीं है। इसमें डुअल 10.25 इंच स्क्रीन मिलती है, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट। इसके अलावा AdrenoX सिस्टम, Alexa इंटीग्रेशन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, सोनी का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी इसमें मिल जाते हैं।
साथ ही सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, ADAS (Advanced Driver Assistance System), लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और 360 डिग्री कैमरा भी दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे एडवांस बनाते हैं।
माइलेज
Mahindra XUV700 जैसी दमदार SUV से हर कोई परफॉर्मेंस के साथ-साथ अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी की भी उम्मीद करता है और इस मामले में यह गाड़ी बिलकुल भी निराश नहीं करती। अगर आप पेट्रोल वेरिएंट की बात करें, तो यह करीब 12 से 14 kmpl का माइलेज देता है, जो शहर और हाईवे ड्राइविंग के बीच थोड़ा अंतर के साथ बदल सकता है। वहीं डीजल वेरिएंट, जो ज्यादा पॉपुलर है, वह 16 से 18 kmpl तक का माइलेज देने की क्षमता रखता है, खासकर अगर आप मैनुअल ट्रांसमिशन का इस्तेमाल करें ।
Read Also : XUV लेने का सपना होग़ा साकार! गरीबो की चमकी किस्मत अब सिर्फ ₹1 लाख मे घर ले आओ Mahindra XUV300, EMI बस इतनी!
कीमत और EMI
Mahindra XUV700 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹14.03 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत करीब ₹26.57 लाख तक जाती है। अगर आप एक साथ पूरी रकम नहीं दे सकते है तो आप EMI विकल्प से खरीद सकते हैं, इसके लिए डाउन पेमेंट ₹1.5 लाख से शुरू हो सकता है और EMI लगभग ₹18,000–₹25,000/माह तक हो सकती है, जो आपके मॉडल और बैंक के अनुसार थोड़ा ऊपर नीचे हो सकती है।
आपको बता दें, Mahindra की ओर से कई फाइनेंस ऑफर्स भी चलते रहते हैं जैसे जीरो प्रोसेसिंग फीस, कम ब्याज दर, या एक्सचेंज बोनस, जिससे की खरीद और भी आसान और सस्ती हो जाती है।