Tata Nano EV : एक समय था जब Tata Nano को दुनिया की सबसे सस्ती कार कहकर जाना जाता था। यह कार एक आइडिया थी, एक सपना थी हर आम भारतीय के घर में एक कार हो सके, इसी सोच से इसे लाया गया था। लेकिन बदलते वक्त और तकनीक के साथ अब इस कार का भविष्य कुछ और ही कहानियाँ बुन रहा है। क्या होगा अगर वही Nano अब लौटे एक दम नए लुक और नई ताक़त के साथ? और वह भी इलेक्ट्रिक अवतार में? जी हां, Tata Nano EV की खबरें इन दिनों ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी से घूम रही हैं।
आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे Tata Nano EV के बारे मे, इसमें आपको क्या खास देखने को मिल सकता है, इसकी संभावित रेंज, कीमत और बाजार में इसकी उम्मीदें क्या हैं। अगर आप एक अफॉर्डेबल और स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो इस ब्लॉग को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

डिज़ाइन
Nano EV के डिज़ाइन को लेकर अब तक जो बातें सामने आई हैं, उनमें सबसे पहले बात आती है इसके पुराने लुक को मॉडर्न अंदाज़ में रीइमेजिन करने की, बताया जा रहा है कि यह कार अपने छोटे और कॉम्पैक्ट आकार को बरकरार रखेगी, ताकि शहर की सड़कों और ट्रैफिक में इसे चलाना आसान हो।
इसके फ्रंट और बैक लुक में LED लाइट्स, नया ग्रिल और नया बंपर शामिल हो सकता है। साथ ही इसमें 13 या 14 इंच के व्हील्स दिए जा सकते हैं ताकि इसकी पकड़ और रोड प्रेसेंस थोड़ी बेहतर हो।
परफॉर्मेंस
क्योंकि यह एक इलेक्ट्रिक कार होगी, तो इसमें पेट्रोल इंजन की बजाय एक किफायती और शांत इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। माना जा रहा है कि Nano EV को एक 17 से 25 kWh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 200 से 250 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी।
इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है जिससे चलाना और भी आसान होगा, खासकर ट्रैफिक वाले इलाकों में। इस EV का मुख्य फोकस माइलेज नहीं, बल्कि रेंज और सुविधा पर होगा और वह भी एक बजट रेंज में।
चार्जिंग
Nano EV को घरेलू सॉकेट से चार्ज किया जा सकेगा, जिससे इसे आम लोगों के लिए उपयोगी बनाया जा सके। साथ ही Tata की Ziptron टेक्नोलॉजी से इसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा, मतलब यह 60 मिनट के अंदर 80% तक चार्ज हो सकती है।
कीमत और EMI
कीमत की बात करें तो Tata Nano EV की कीमत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन तमाम ऑटो विशेषज्ञों की मानें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2 लाख से ₹5 लाख के बीच हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।
EMI की बात करें तो ₹1 लाख के डाउन पेमेंट पर यह कार ₹8,000 से ₹10,000 मासिक किस्त में उपलब्ध हो सकती है, और Tata Motors की फाइनेंस पार्टनर कंपनियां ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस और नो कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दे सकती हैं।